क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के डायरेक्टर का हषोल्लास पूर्वक मनाया गया जन्म दिवस
हर वर्ष की भांति इस बार भी मनाया जन्मदिन: परवेज आलम
प्रयागराज गौहनिया यमुनानगर विकास खण्ड जसरा ब्लाक के अन्तर्गत गौहनिया बांदा रोड़ पर स्थित क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष परवेज आलम व जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सी आई बी इंडिया न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर वसीम अकरम का जन्म दिवस बड़े ही हषोल्लास से मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने बताया कि हम अपने पुरे सी आई बी इंडिया न्यूज़ के पत्रकार एवं क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के पदाधिकारियों के साथ हर वर्ष मनाते हैं।आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे डायरेक्टर वसीम अकरम अपने बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं और एक साथ कई चैनल भी है सी आई बी इंडिया न्यूज़, बदलेगा भारत,पी टीवी जैसे चैनलों पर हमारी खबरें प्रकाशित होती है। इसी तरह क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया भी है जिसका कार्य है शासन प्रशासन का सहयोग करना
जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि हम लोगों ने जो भी कुछ सिखा हैं पत्रकारिता में वह हमारे वसीम अकरम सर के अगुआई में सिखा हैं । और आसा ही नहीं बल्कि पुरा विश्वास है कि सर से आगे बहुत कुछ सीखना बाकी है। अतः पुरे प्रयागराज टीम की तरफ़ से जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं देकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
उक्त मौके पर राजेश चतुर्वेदी, परवेज आलम, राजकरन पटेल,अतुल यादव, राशिद हयात,अशोक यादव, राजेश कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ, मोसिम खान, अकबर अली, नियामत हुसैन, इफ्तिखार अहमद, महफूज अहमद मौजूद रहे
