Breaking News

असलेहे के बल पर वाहन चालक से 50 हजार की लूट

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

अहरौला। थाना क्षेत्र के बरसातीगंज के पास मंजूषा नदी पुल के पास फूलपुर रोड पर गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे अहरौला के पकड़ी बाजार में स्थित त्रिलोकी एंड सन्स ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अजय कुमार पुत्र त्रिलोकी जायसवाल का पिकअप वाहन से पेंट का सामान लाद कर सप्लाई के लिए मार्टिनगंज गई थी रात को समान की सप्लाई कर पैसा कलेक्शन करके वापस आ रहा थी कि बरसाती गंज पुल के पास अज्ञात लोगों ने सामने से एक चार चक्का वाहन को सड़क पर लगाकर रास्ता रोक लिए इसके बाद असलहा के बल पर पिकअप चाला रहे राहुल पुत्र विश्वेश्वर ग्राम मुबारकपुर थाना अहरौला और पल्लेदार को भयभीत कर मारपीट कर घायल कर दिए उनके पास से 50 हजार नगदी छीन लिए और ड्राइवर की मोबाइल भी छीन लिए इसकी सूचना अहरौला पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची । ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अजय जायसवाल ने अहरौला थाने में चार अज्ञात लोगों के नाम लूट और छिनैती करने की लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
@-थानाध्यक्ष अहरौला सुनील कुमार दुबे ने बताया तहरीर मिली है मामले की पुलिस स्थलीय जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial