Breaking News

गिट्टी उतारने के लिए ट्रक का ढाला खोलने पहुंचा ड्राइवर के ऊपर गिट्टी गिरी दबकर हुई मौत

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

अहरौला। शुक्रवार को दोपहर में ट्रक पर गिट्टी लाद कर खजुरी बाजार में स्थित अड्डी पर गिराने पहुंचा ट्रक चालक ट्रक से गिट्टी उतारने के लिए ट्रक का ढाला जैसे खोलने के लिए पहुंचा और ढाला खोल ही रहा था कि अचानक पूरा ढाला खुलने के बाद गिट्टी उसके ऊपर भरभरा कर गिर गई चालक गिट्टी से दब गया आनंन फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लगभग 15 से 20 मिनट की मेहनत के बाद उसे गिट्टी से बाहर निकल गया और तत्काल उसे लोग लेकर अतरौलिया प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया बताते चले बरईपुर गांव निवासी देशबंधु उर्फ लल्ला सिंह 32 बीते 10 सालों से ट्रक पर रह रहा था बीते 4 साल से ट्रक चला लगा था और इस समय वह ट्रक पर चालक का काम करता है गिट्टी लाद कर खजूरी बाजार में अड्डी संचालक के यहां उतारने गया था जहां ट्रक का ढाला खोलने समय गिट्टी उसके ऊपर गिर गई जिसमें वह दबा गया अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक देशबंधु उर्फ लल्ला तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial