आजमगढ़ :- दीदारगंज थाना क्षेत्र से है , जहाँ प्रेमी युगल ने लोक लाज की परवाह किये बगैर मंदिर में शादी रचा लिया …बताया जा रहा है कि एक दूसरे के प्यार में डूबे प्रेमी युगल के प्यार को जब परिजनों ने स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने मिर्जा जगदीशपुर हनुमान मंदिर के प्रांगण में दुर्गा माता के मंदिर पर पहुंच कर शादी रचा ली ..परिवार वालों की रजामंदी न मिलने के बावजूद भी प्रेमी युगल ने एक दूसरे का साथ देने की ठानी …..दोनों प्रेमियों का कहना था कि हम लोगों के शादी के लिए घर वाले राजी नहीं हो रहे थे …..हमको जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी …इसलिए हम कोर्ट द्वारा मैरिज कर लिए थे …..और अब मंदिर में पहुंचकर प्रेमी युगल ने एक दूसरे को माला पहनना जीवन भर साथ निभाने का वादा किया …प्रेमी युगल का कहना था हम लोग मार्टिनगंज विद्यालय में पढ़ते थे 8 वर्षों से हम लोगों का प्रेम चल रहा था…बतादें कि प्रेमी का नाम रंजीत पुत्र श्याम धारी है …ग्राम बनगांव आजमगढ़ है , जबकि प्रेमिका मधु पुत्री विनोद महूजा नेवादा थाना बरदह आजमगढ़ की रहने वाली है ..
