Breaking News

परमहंस आश्रम पर स्वामी कमलेश महाराज के सानिध्य में हुआ भव्य भंडारेआयोजन।

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह

आजमगढ़ :- अहिरौला क्षेत्र के तमसा नदी के तट पर फत्तेपुर गांव में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी परमहंस आश्रम पर स्वामी कमलेश महाराज के सानिध्य में हुआ भव्य भंडारे और गीता पाठ का आयोजन।
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ओम भगवान व महर्षि अड़गड़ानंद महाराज की प्रतिमा का दर्शनकर प्रसाद ग्रहण किया
1 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अहिरौला ब्लॉक अंतर्गत परमहंस आश्रम फत्तेपुर में क्षेत्र वासियों द्वाराविश्व गुरु अड़गड़ानंद महाराज की कृपा एवं कमलेश महाराज के सानिध्य में भंडारे का आयोजन किया गया जहां स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के प्रतिमा का दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए दूरदराज़ से लोग काफी संख्या में पहुंचे भंडारे का आयोजन सुबह 11:00 बजे से आरम्भ होकर देर शाम तक चलता रहा भंडारे के पूर्व यथार्थ गीता के पाठ का आयोजन किया गया था तो वही परस्वामी मास्टर जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों को सत्संग का रसपान कर आनंदित किया गया भंडारे में लोगों को प्रसाद के रूप में पूरी सब्जी चावल दाल एवं मिष्ठान का प्रबंध किया गया था परमहंस आश्रम के महाराज कमलेश जी द्वारा भंडारे में आए हुए भक्तों को यथार्थ गीता की पुस्तक निशुल्क वितरित की गई भंडारे में आए हुए विशिष्ट जनों को कमलेश जी महाराज द्वारा यथार्थ गीता की पुस्तक एवं अंग वस्त्र प्रदान किया गया और अंत में कमलेश जी महाराज द्वारा भंडारे में सहयोगात्मक भूमिका निभाने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial