Breaking News

आजमगढ़ : प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगरपालिका की छापेमारी

Spread the love

आजमगढ़ :- मुबारकपुर नगर के रोडवेज़ चौराहा पर प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर नगरपालिका परिषद मुबारकपुर द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ये अभियान नगरपालिका अवर अभियंता महाबीर भारती के नेतृत्व में चलाया गया जो मुबारकपुर रोडवेज़ चौक स्थित ठेले पर फल सब्ज़ी बेचने एवं किराना वाले दुकानदारों की चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ दुकानदारों के पास से आठ किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़बतिकरण एवं दो हज़ार दो सौ रू जुर्माना वसूल किया गया। प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत नगरवासियों को जागरूक किया गया कि बाजार से खरीदारी करने के लिए प्लास्टिक का थैला का उपयोग बन्द कर घर से कपड़े का थैला साथ में लायें। प्लास्टिक का थैला पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

भारत सरकार प्लास्टिक का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भी प्लास्टिक का उपयोग बन्द नहीं हो रहा है। सरकार की मन्शा के मुताबिक इस पर रोक लगाने के लिए मुबारकपुर नगर में प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान के तहत मुबारकपुर रोडवेज स्थित आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया।

अवर अभियंता महाबीर भारती ने बताया की ये अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। इस टीम में शामिल मुख्य रूप से मोनू सिंह, सर्वजीत यादव, खालिद कमाल, वसी अहमद, सुमीत, दीपक आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial