Breaking News

गोगामेड़ी की हत्या क्षत्रिय समाज को चुनौती : शशिप्रकाश

Spread the love

आजमगढ़। क्षत्रिय समाज के ध्वजवाहक, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर की हत्या से क्षत्रिय समाज में उबाल व्याप्त हैं। इसी को लेकर सुभासपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह मुन्ना ने घटना की निन्दा करते हुए कहाकि दिनदहाड़े हमलावरों द्वारा बरसाई गई गोलियो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के ऊपर नहीं बल्कि देश के सभी क्षत्रिय समाज पर दागी गई है। जिसे क्षत्रिय समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने अपील किया इस हत्या से समाज और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने वाले सभी क्षत्रिय समाज के लोगों को आगे आकर तय सीमा के अंदर सीबीआई जांच कराकर हमलावरों के साथ-साथ हमला के पीछे छिपे असल चेहरो को उजागर कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सुभासपा के तेजतर्रार नेता रहे व वर्तमान में क्षत्रिय समाज को एकजुट कर बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे शशिप्रकाश सिंह मुन्ना ने आगे कहाकि अगर 72 घंटे के अंदर बड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो पूरे प्रदेश के चप्पे चप्पे पर क्षत्रिय समाज अपना विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहाकि क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है कि हमारे पूर्वजों ने  सर्वस्व बलिदान देकर राष्ट्र की रक्षा की है, अगर ऐसे ही क्षत्रिय समाज के अद्वितीय प्रतिभाओं को समाप्त किए जाने का कार्य किया जाएगा तो देश पर संकट आएगा। उन्होंने मांग किया न्यायिक जांच कराते हुए 72 घंटे के अंदर दोषियों पर कार्यवाही हो, उनके परिवार के सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता दी जाए।
क्षत्रिय विरोधी ताकतों को चेतावनी देते हुए शशिप्रकाश मुन्ना ने कहाकि क्षत्रिय समाज को अगर ऐसी घटना के जरिए उकसाया जाएगा तो इसका अंजाम परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial