Breaking News

आजमगढ़ : राशन की दुकान के चुनाव को लेकर खुली बैठक

Spread the love
रिपोर्ट – दीपक सिंह 
 आजमगढ़ :- अहरौला विकास खण्ड में मंगलवार को हाशापुरकला गांव में सस्ते राशन की दुकान को लेकर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक की गई बैठक में एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव, वीएमएम संजय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में बैठक की कार्रवाई शुरू की गई गांव की कुल मतदाताओं की कुल संख्या का 1/5 ग्रामीणो की उपस्थित मे ही प्रस्ताव की कार्रवाई होनी थी संख्या पूर्ण होने पर  हस्ताक्षर होने के बाद बैठक की करवाई शुरू की गई गांव मे कुल  9 समूह मौजूद थे गांव के कोटेदार का पद ओबीसी के लिए आरक्षित था जिसमें कुल पांच समूहों समूह के अध्यक्षों से आवेदन लिए गए बैठक में गांव के एक  नारायण समूह के दावेदारी पर पार्वती आजीविका समूह की सदस्य सरिता यादव के द्वारा आपत्ति दर्ज कराई वही गांव के पूर्व प्रधान प्रभूदीन यादव के द्वारा भी जमकर विरोध किया गया  पार्वती आजीविका समूह की महिला सदस्य सरिता यादव के द्वारा नारायण अजिविका समूह की अध्यक्ष मंजू यादव को वर्तमान प्रधान की भाभी बात कर शिकायत दर्ज कराई गई।  लिखित शिकायत एडीओ पंचायत को सौंपा  भारी  विरोध के बीच कुल पांच समूहो के अध्यक्षों से  आवेदन लिया गया है एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया एक समूह के आवेदन पर शिकायत दर्ज कराई गई है हम उसे जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत के प्रेषित करेंगे निर्णय जिला आपूर्ति विभाग व सक्षम अधिकारी को  फार्मो की जांच करने के बाद पात्र व्यक्ति का चयन  किया जाएगा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में सुनील कुमार दुबे मौके पर मौके पर मौजूद रहे बैठक ग्राम सभा के प्रधान  हरिकेश  यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial