Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने बांधी राखी

Spread the love
रिपोर्ट  मो0 शकेब अंसारी
आजमगढ़ :- समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  को विभिन्न संगठनों की सैकड़ो महिलाओं ने राखी बांधी। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आयी महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुबारकपुर विधानसभा की नेत्री सना परवीन  पूर्व सदस्य अनुसूचित जात अनुसूचित जनजाति आयोग ने लखनऊ से वापसी पर अपने आवास पर बातचीत में कहा कि प्रदेश में रोजाना महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं जबकि बार-बार उनकी सुरक्षा के झूठे वादे और बयान दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार के समय महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए 1090 वुमन पावर लाइन सेवा प्रारम्भ की गई थी जिससे महिलाओं को काफी राहत मिली थी। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की गई थी। इन सबको भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। 2022 में अखिलेश यादव जी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे तन मन धन से जनता के बीच मेहनत करनी है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial