सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 01(PET)प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा दिनांक 24/08/2021 में भाग लेने वाले जनपद सुलतानपुर के अभ्यर्थियों को रायबरेली भेजे जाने हेतु परिवहन व्यवस्था दी गयी है सुलतानपुर 22 अगस्त /अपर प्रबंध निदेशक, परिवहन निगम, लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुलतानपुर डीपो द्वारा बताया गया हैं कि दिनांक 24/08/2021को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में जनपद सुलतानपुर के सम्मलित होने वाले अभ्यर्थियों को जनपद रायबरेली बस स्टेशन तक जाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा, बस स्टेशन सुलतानपुर से प्रातः 04:00 बजे से प्रत्येक 15 मिनट पर रायबरेली बस स्टेशन के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।
साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि सुलतानपुर रायबरेली मार्ग के यात्रियों के लिए अन्य मार्गों पर संचालित बसों के अतिरिक्त सुलतानपुर डीपो की 50 बसें यात्रा सुविधा हेतु अभिरक्षित की गई है |
