Breaking News

आजमगढ़ : बाइक सवार महिला की रोडवेज बस की चपेट में आने से हुई मौके…

Spread the love

रिपोर्ट – मो. शकीब अंसारी  

आज़मगढ़ :- मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक सवार महिला की रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पे पहुँचे चौकी प्रभारी रत्नेश दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 बतादें की देवगाँव थाना क्षेत्र के पल्हना रायपुर गाँव निवासी शुभम मौर्य पुत्र गोरख नाथ मौर्य बाइक से अपनी बड़ी अम्मा 40 वर्षीय महारानी पत्नी रामहरख मौर्य और चाची 35 वर्षीय गीता पत्नी राजनारायन मौर्य को लेकर मोहमदाबाद में किसी मरीज को देखने के लिए अस्पताल जा रहे थे कि सठियांव चौराहे पर पहुँचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गिर गई और महारानी बस के निचे आ गई। जिसमे मौके पे ही मौत हो गई और दूसरी महिला गीता को भी हल्की चोट आई है। बाइक चालक शुभम बाल बाल बच गया। मौके पे पहुँचे चौकी प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास एक पुत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial