Breaking News

एक बाइक पर पांच सवार कुत्ते के सामने आने से हुई दुर्घटना एक गंभीर

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

अहरौला। मंगलवार की शाम 4:30 बजे एक ही परिवार के पति-पत्नी और उसके तीन बच्चे एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि केदारपुर गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ते के आ जाने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक पर सवार पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के चालक दल के अनिकेश श्रीवास्तव व शिवेन्द्र प्रताप सिंह तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौला में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अवनीश 15 को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घायलों में दिनेश निषाद 45, उनकी पत्नी रंगीता40, अवनीश 15, आशीष 10, प्राची 18, सभी घायल अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदन पट्टी गांव के निवासी हैं और एक ही बाइक पर सवार होकर पांचो किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial