आज़मगढ़ : समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद आजमगढ़ पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जनपद आजमगढ़ के नि. जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। हवलदार यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा उनके संघर्ष और उनके जीवन परिचय को पढ़ना चाहिए जिससे समाज में नए मार्गदर्शन और जागृति पैदा होगी जिससे समता, समानता, न्याय और मानव मात्र का कल्याण हो सके। सामाजिक न्याय उत्थान के लिए महर्षि वाल्मीकि ने पूरा जोर दिया जिससे समाज में नया परिवर्तन हो सके।
इस अवसर पर विधायक व पूर्व मंत्री- दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक- अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, पूर्व एम.एल.सी-कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री डॉ राम दुलार राजभर, पूर्व सांसद- दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी,विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, डॉक्टर हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव,राज नारायण, नसीमुद्दीन अहमद, सुरेंद्र यादव, सोमनाथ यादव, रामाश्रय चौहान,राजेश यादव, विरेन्द्र कुमार यादव, संतोष कुमार गौतम, छात्र सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव-जुल्फेकार नसीम उर्फ मोल्डी, राजेश पासवान, चंद्रजीत यादव, भानुमति सरोज, शिवनारायण सिंह बाबा,शीला यादव, भोला यादव, तारकेश्वर यादव,गुलाब राजभर, संजय पटेल आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
