Breaking News

आजमगढ़ : करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत…

Spread the love

आज़मगढ़ ज़िले के मुबारकपुर से है जहाँ करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरा दीवान निवासी 40 वर्षीय बदरुज़्ज़मा को करंट ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक बदरुज़्ज़मा मजदूरी का कार्य करता था रोज़ की भांति आज भी अपने घर से सुबह मजदूरी करने गया था। बतादें की मुबारकपुर नगरपालिका के पास दशहरा को लेकर मूर्ति बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीँ रोड के आसपास कई लोगों की गोमती है उसी में एक दुकानदार ने अपनी लोहे की सटर लगी हुई गोमती को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर बदरुज़्ज़मा के सहयोग से ले जा रहे थे कि गोमती के एक से दो फिट ऊपर बिजली का तार कटा हुआ था जिससे गोमती पर करंट आ गया और बदरुज़्ज़मा भी उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदरुज़्ज़मा को करंट इतना तेज़ झटका लगा था कि वह कुछ दूर एक चैनल गेट पर जा गिरे जहाँ उन्हें सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। बदरुज़्ज़मा के बड़ा बेटा तत्काल मौके पर पहुंचा और ई रिक्शा के द्वारा अपने पिता बदरुज़्ज़मा को मुबारकपुर CHC से गये जहाँ डाक्टर ने उनको मृत्यु घोषित कर दिया।मृतक के पांच लड़के और दो लड़कियां हैं उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial