Breaking News

आजमगढ़ में कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव से पहले कसी कमर

Spread the love

रिपोर्ट – फहद खान

आजमगढ़ : कांग्रेस के जयभारत महासंपर्क अभियान के तीसरे दिन जमीन मुहम्मदपुर न्याय पंचायत में कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी, लिया शपथ ..आज़ादी के 75वें वर्ष में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस की नीतियों, योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के जयभारत महासंपर्क अभियान का आगाज किया गया है .. इस अभियान के तीसरे दिन सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन मोहम्मदपुर के भतखोरी गांव में जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य मुकेश राय के नेतृत्व में रात्रि शिविर एवं प्रवास का आयोजन किया गया … जिसमें कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य मुकेश राय के नेतृत्व में घर-घर जाकर संपर्क किया गया ..  साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया ‌… लोगों की समस्या को सुनते हुए उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया… साथ ही पूरे ग्राम पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई .. कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर रोड के किनारे उगी घास फूस और झाड़ियों की साफ सफाई की ..

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial