Breaking News

आज़मगढ़ : जीडी ग्लोबल स्कूल को मिली NCC की मान्यता …

Spread the love

रिपोर्ट – राहुल मौर्या 

आजमगढ़ :- 2 अक्टूबर दिन रविवार को जीडी ग्लोबल स्कूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया …. जिसमें एनसीसी के उद्देश्य भूमिका एवं विद्यार्थियों के जीवन में इसके महत्व पर चर्चा की गई …. विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पाण्डेय ने बताया कि यह न केवल हमारे विद्यालय के लिए अपितु पूरे जनपद के लिए हर्ष का विषय है …कि हमारा विद्यालय जीडी ग्लोबल स्कूल सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त जिले का पहला ऐसा विद्यालय है जिसे एनसीसी से संबद्ध किया जा रहा है ….. जिसका उद्घाटन दिनांक 3 अक्टूबर को  जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज करेंगे .

इसके साथ ही साथ विद्यालय परिसर में एनसीसी के शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है… जिसमें एनसीसी के 500 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं …. यह शिविर 2 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक चलेगा ….जिसमें विद्यालय के बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे … इस शिविर में एन सी सी के सभी प्रशिक्षण दिए जाएंगे …. अनुशासन , राष्ट्र सेवा , समाज सेवा , चरित्र निर्माण , धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण , साहस की भावना एवं स्वयं को सेवा के लिए संकल्पित रहने की प्रेरणा दी जाएगी । जिसमें आजमगढ़ के एनसीसी के 99 वीं बटालियन से संबंधित सभी वरिष्ठ अधिकारी के साथ साथ वाराणसी जोन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे …

 उन्होंने NCC की स्थापना , उददेश्य और महत्व पर विस्तार से भूमिका रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर एक त्रि सेवा संगठन है , जिसमें सेना , नौसेना और एयर विंग शामिल हैं , जो देश के युवाओं को अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में संवारने में लगे हुए हैं । भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर एक स्वैच्छिक संगठन है जो पूरे भारत में हाई स्कूल , उच्च माध्यमिक , कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से कैडेटों की भर्ती करता है । एनसीसी की शुरुआत 15 जुलाई 1948 को नेशनल कैडेट कोर एक्ट के तहत हुई थी । 1988 में राष्ट्रीय कैडेट कोर का उद्देश्य निर्धारित हुआ था तथा यह समय की कसौटी पर खरा उतरा है और देश की वर्तमान सामाजिक – आर्थिक परिदृश्य में भी अपेक्षित आवश्यकता को पूरा कर रहा है । एन सी सी का लक्ष्य युवाओं में चरित्रनिर्माण , कामरेडशिप , अनुशासन , धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण , साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है । इसके अलावा इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व गुणों के साथ संगठित , प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक पुल बनाना है , जो राष्ट्र की सेवा करेंगे चाहे वे किसी भी कैरियर का चयन करें । कहने की जरूरत नहीं कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial