Breaking News

गोवंश की रक्षा और सुरक्षा के प्रति सरकार के आदेशों को पलीता लगा रहे नगर पंचायत सराय अकिल के जिम्मेदार लोग….

Spread the love

गोवंश की रक्षा और सुरक्षा के प्रति सरकार के आदेशों को पलीता लगा रहे नगर पंचायत सराय अकिल के जिम्मेदार लोग

खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हैं आपको बता दें कि जहां एक और योगी सरकार गोवंशो की देखरेख सुरक्षा व चारा के लिए विशेष इंतजाम करने का आदेश दे रखा है और हर जगह गोवंशो के रहने के लिए गौशाला भी बनवाया है वहीं पर नगर पंचायत सराय अकिल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है एक  गोवंश सड़क पर पड़ा तड़प रहा है आपको बता दें कि एक गोवंश बाजार में घूमते घूमते सूर्यनारायण की दुकान के सामने आकर गिर पड़ा और चोट हील गया लोगों का कहना है कि दिन भर गोवंश तड़पता रहा मगर नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग जानकारी होने के बाद भी अंजान बने रहे लोगों का कहना है की जब स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल किया तब आनन-फानन में गोवंश को पट्टी करवा कर रात में ही तड़पते हुए बाजार से उठवा कर करन चौराहा के पास कूड़े के ढेर में नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने फेकवा दिया . जब इस मामले में एक स्थानीय नागरिक ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से बात करना चाहा तो पहले तो गोलमोल जवाब देते रहे फिर कहा की कल ऑफिस आना तो बात करेंगे उसका भी ऑडियो वायरल हुआ है …लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां सरकार गोवंश की सुरक्षा सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है वहीं पर मानवता को शर्मसार करते हुए जिम्मेदार लोगों ने एक गोवंश का  इलाज न करवाकर उसे तड़पते हुए कूड़े के ढेर में फेकवा दिया जोकि सराय अकील के लोगों   के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैI
रिपोर्ट – मोतीलाल स्वर्णकार

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial