Breaking News

आजमगढ़ : यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवा,फरिहा में मनाया गया ग्रीन डे

Spread the love
आजमगढ़ : फरिहा  स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवा,फरिहा में ग्रीन डे मनाया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरे रंग के परिधान डालकर पहुंचे। स्कूली बच्चों ने भाषण, गीत, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य अनम आसिफ ने कहा कि यदि हम अपने जीवन से प्यार करते हैं तो पेड़ पौधों से लगाव रखना अनिवार्य है। पेड़ पौधे हैं तो जीवन है। यदि पर्यावरण ही संतुलित नहीं रहा तो जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। हम सबका कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनको संरक्षित भी करें।
स्कूल प्रबंधक अब्दुल्लाह खान ने उतर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए पौधारोपण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी बच्चे पौधारोपड़ अभियान के तहत पौधे लगाएंगे उनका जीवन सुखमय होगा और ऐसे बच्चों के जीवन के साथ ही साथ सभी मनुष्य व जीव जंतु जीवन भी सुखमय होगा । ग्रीन डे कार्यक्रम की संयोजिका अमरनाथ  के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निजामुद्दीन,सउद, रिजवान,का अच्छा योगदान रहा।
रिपोर्ट . आमिर खान

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial