Breaking News

आजमगढ़ : महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

आजमगढ़ :- महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल तिवारीपुर सिधारी आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में योग प्रशिक्षण कराया गया |योगाचार्य श्री त्रिभुवन मौर्य मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे| विद्यालय के प्रबंधक श्री देवी प्रसाद मौर्य एवं निदेशक श्री नरेंद्र कुमार यादव प्रधानाचार्य श्री राम नयन मौर्य व कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य सभी ने बच्चों के साथ योग, आसन ,प्राणायाम सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम किया| विद्यालय के प्रबंधक श्री देवी प्रसाद मौर्य ने बच्चों को योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया |विद्यालय के निदेशक श्री नरेंद्र कुमार यादव ने बताया योग साधना करने से हर एक व्यक्ति स्वस्थ एवं तंदुरुस्त हो सकता है तथा प्रधानाचार्य श्री राम नयन मौर्य ने बच्चों को योग के अभ्यास के माध्यम से ध्यान कैसे एकाग्र किया जाए आदि ज्ञानवर्धक शिक्षा दी |विद्यालय के अन्य शिक्षक सदस्य श्री दिनेश यादव अजय कुमार यादव ,संदीप मौर्य ,जितेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी ,शरद गुप्ता ,पद्मजा पाल सिंह, अनीता पाठक बबीता यादव ,सरिता मिश्रा, सरिता यादव आदि लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial