Breaking News

अलीगढ़ में गुड्डा और गुड़िया की शादी …..

Spread the love

उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है . मामला जिले के तोछीगढ़ गाँव का है . गांव में बरात निकली और विवाह की सभी रस्में अदा की गईं. लेकिन हैरत की बात तो ये है कि इस शादी में लड़का और लड़की की जगह , गुड्डा और गुडिया थे . इस अनोखे विवाह का ग्रामीणों ने खूब लुत्फ उठाया.
गांव तोछीगढ़ में गुड्डा गुडि्या का विवाह पूरे धार्मिक रीति रिवाज से मंडप के नीचे संपन्न कराया गया. इस विवाह में बच्चों के साथ बड़े भी उत्साह के साथ शामिल हुए. गुड्डा को दुल्हा व गुडि्या को दुल्हन की तरह सजाया गया था.बैंड बाजों के साथ गांव में बरात भी निकाली गई.इस अनोखे विवाह के साक्षी गांव के ही पड़ोसी थे . विवाह से पूर्व मंगलवार को हल्दी, गीत आदि की रस्में पूरी की गई.शादी में घराती व बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी. दशहरा के दिन गुड्डा व गुडि्या को जल में प्रवाहित किया जाएगा। केदारीलाल गुप्ता व गोपाल पण्डित ने बताया कि गुड्डा व गुडि्या के विवाह की परंपरा पुरानी है. ऐसी  मान्यता है कि गुड्डा-गुडि्या के विवाह से युवक व युवतियों के विवाह में आने वाली अड़चने दूर होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial