Breaking News

सारथी सेवा संस्थान ने प्रसाद वितरण का किया आयोजन, लोगों ने किया प्रशंसा

Spread the love

आज जेष्ठ माह के बड़े मंगलवार के उपलक्ष में सारथीं सेवा संस्थान के द्वारा आजमगढ़ बड़ादेव स्थित हनुमान मंदिर पर चौथे बड़े मंगल प्रसाद वितरण भंडारे का आयोजन प्रत्येक मंगलवार की तरह आज किया गया संगठन के लोगों ने साथ ही पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया, संग़ठन के सभी साथियों ने पूरे भक्तिमय होकर भंडारे में लोगो का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम सारथी सेवा संस्थान के सचिव व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा विनीत सिंह रिशु के नेतृत में किया गया।
संगठन के सचिव कैप्टन आशीष सिंह ने कहा कि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को ऐसे ही भंडारे का आयोजन किया जा रहा है और हनुमान भक्तों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है जो आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा और हम सभी लोग इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखेगे मेरा पूरा सहयोग टीम को रहेगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मैं ऐसा आयोजन वास्तव में समाज को एक नई पहचान देगा और हमलोग पूरी टीम का सहयोग करते रहेंगे साथ ही सारथी सेवा सन्स्थान के युवाओं को धन्यवाद जो आप ऐसे आयोजन लगातार कर रहे है मैं सदैव संगठन के साथ कदम से कदम मिला कर चलता रहूंगा साथ ही अन्य युवाओ को भी बढ़ चढ़ के हिसा लेना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, अंकित गुप्ता, अनीश सिंह ,अश्वनी सिंह ,अमन गर्ग, राहुल गोयल,सौरभ सिंह परमार ,ऋषभ राय, गोलू गुप्ता,संतोष सिंह, धर्मवीर चौहान ,कुंवर सिंह ,पिंटू राय, आनंद राय ,आलोक राय ,सोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial