Breaking News

दीवार गिरने से युवक घायल

Spread the love

फतेहपुर:-  असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सरकंडी में शनिवार की सुबह दीवार गिरने से 19 वर्षीय युवक दबकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सरकंडी गांव निवासी रामाश्रय का पुत्र छोटू आज सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी अचानक पक्की दीवार ढह गई। जिसके मलबे के नीचे वह दब गया। परिजन व आसपास के लोगों ने मलबा हटाया और घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial