Breaking News

प्रयागराज में महाराष्ट्र पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Spread the love

फूलपुर/प्रयागराज – चुनाव संपन्न कराकर लौट रही महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन की बस पर फूलपुर की बगई हाईवे पर ग्रामीणों ने सरकारी बस पर हमला कर दिया जिसमें बैठे पुलिस बल के कई नौजवान घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के बलरामपुर के पोलिंग बूथ से लौट रहे महाराष्ट्र पुलिस बस के ऊपर कुछ अराजकतत्वों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व सरिया से बस पर हमला कर दिया। जिससे बस का शीशा टूट गया और बस में बैठे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सब पुलिसकर्मी प्रयागराज में हो रहे पांचवें चरण के चुनाव को संपन्न कराकर प्रयागराज से संतकबीरनगर जा रहे थे। तभी बगई हाईवे पर कुछ शरारती तत्वों ने बस को रोककर पुलिस वालों के साथ मारपीट करते हुए बस के शीशे तोड़ दिए।
जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटहिल हो गए, पादरियों द्वारा हमला कर भागने पर महाराष्ट्र पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

इस माहौल को देखते हुए स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई और सूचना पर भारी मात्रा की कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रहा है।

संवाददाता : राजकरन पटेल, मोसिम खान

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial