Breaking News

समाजवाद की सोच ब्राह्मणों की देन – प्रो.अभिषेक मिश्र

Spread the love
बारा/प्रयागराज : विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के अंतिम दिन अजय भारती मुन्ना के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो.अभिषेक मिश्रा ने लालापुर चौराहे पर नुक्कड़ सभा की। सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवाद की सोच सर्वे भवन्तु सुखिनः पर आधारित है। समाजवादी लोग बिना भेदभाव के समस्त जनता को विकास के पथ पर ले चलने का भाव रखने वाले हैं। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर लोगों ने रंगों को बांट दिया, लाल रंग से नफरत करने लगे। जबकि माताओं बहनों के मांग का सिंदूर लाल, ब्राह्मण के माथे का टीका लाल, मानव के रगों में दौड़ रहा खून लाल एवम बजरंगबली का रंग भी लाल होता है। भाजपा वालों ने समाज मे नफरत फैलाने का काम किया है। ब्राह्मणों को परशुराम का वंशज बताते हुए कहा कि ताकत होने के साथ विवेक का होना भी जरूरी है। क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिया कि बारा में सपा की जीत के बाद पुनः आऊंगा और आपके दुख दर्द के साथ ही क्षेत्र के सर्वागीण विकास करने का प्रयास करूंगा। खुशी दुबे का जिक्र करते हुए भाजपा द्वारा किये गए ब्राह्मणों पर अत्याचार को न भूलने की  नसीहत दी। सपा के घोषणा पत्र के बारे में भी बताया। इस मौके पर क्षेत्र के लालमणि पाण्डेय, इन्द्रनाथ मिश्रा, शिवनारायण मिश्रा, राघवेन्द्र शुक्ला, अरविन्द मिश्रा, भोलानाथ गर्ग, मुन्ना पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी,नरेंद्र शुक्ल, सत्यभामा मिश्रा, धर्मेन्द्र शुक्ल, माताबदल मिश्रा, द्वारिका सिंह, सूर्यनिधान पांडेय, आत्मा सिंह, रतन केसरवानी, विकास सिंह प्रधान, उमाकांत तिवारी, काशी बलुआ, सिद्धमनी दुबे, विराट त्रिपाठी प्रधान, दिनेश भीटा, दिनेश चौकठा, मनोज द्विवेदी, शुभम मिश्र, राधेश्याम तिवारी, वीरेंद्र दुबे पूर्व प्रधान दुबहा, अनूप तिवारी पारुल, घनश्याम कोटार, आशीष शुक्ला, नंदन द्विवेदी, मुकेश मिश्रा, सुरेन्द्र केसरवानी, बलबीर सिंह, आशीष त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, पप्पू तिवारी बारा, नारी शक्ति की चंद्रावती सहित सैकड़ों  लोग उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता लल्लू मिश्रा एवम संचालन अर्जुन तिवारी ने किया।
संवाददाता : छविनाथ पाठक, परवेज आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial