Breaking News

राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किए जाने पर अटेवा टीम सुल्तानपुर ने बांटी मिठाईयां

Spread the love
सुल्तानपुर :  राजस्थान सरकार द्वारा बजट सत्र 2022 पर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किये जाने से शिक्षकों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड पड़ी।लोग एक दूसरे से खुशी जाहिर करते हुए पुरानी पेंशन बहाली का भरपूर स्वागत किया और एक नई आशा और उम्मीद में कि उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल हो ऐसे में सभी शिक्षकों,कर्मचारियों अधिकारियों की निगाहें उत्तर प्रदेश के चुनाव पर टिकी हुए है कि उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन कब बहाल होगी वहीं खुशी का इजहार करते हुए अटेवा सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा  के साथ सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर किया इस अवसर पर अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा,मोहम्मद हसीब महामंत्री,मनोज प्रभाकर मीडिया प्रभारी,सुरेंद्र मौर्य उपाध्यक्ष, अटेवा जिला आईटी सेल प्रभारी चंद्रपाल राजभर,देशराज अध्यक्ष कुड़वार,प्रमोद तिवारी अध्यक्ष दूबेपुर,विवेकानंद कोषाध्यक्ष,उपेंद्र सिंह,बृजेश यादव,आलोक सिंह,रमेश तिवारी,हामिद अंसारी,वकील अहमद, संजय सिंह ,अनिल श्रीवास्तव, सुरेश यादव, सुनील यादव ,राजन सिंह  उपेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial