Breaking News

सपा प्रत्याशी के समर्थन में युवाओं ने झोकी ताकत।

Spread the love
युवा नेता मो आजाद, मो शानू  के साथ युवाओं ने डोर टू डोर किया जनसम्पर्क
गोंडा – प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावो में जीत दर्ज कराने हेतु विभिन्न राजनैतिक दलों के समर्थक पूरे जोर शोर से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं इसी क्रम में गोंडा की मनकापुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश गौतम के समर्थन में नगर के सैकड़ों युवा प्रचार प्रसार में जुटे हुये है।
सोमवार को युवा नेता मो आजाद के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने नगर क्षेत्र के करदा,लोहनदिहा, रामापुरवा,कन्नीपुर,केवली जोत, मोहनपुर,खैरानी, समेत कई मोहल्लो में पहुंच डोर टू डोर जन सम्पर्क किया तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश गौतम के समर्थन में वोट मांगा।
इस मौके पर सपा नेता मो शानू ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। हम समाजवादी लोग युवाओं को रोजगार देने और मनकापुर के सभी रुके कार्यों को अतिशीध्र पूरा कराने का काम करेंगे मनकापुर का विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी को सभी वर्गो का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है हमारी जीत निश्चित है।
इस मौके पर बब्बू सिंह, मान सिंह,गोबिंद,लाल चन्द गौतम,विनोद भारती,आयोध्या चौहान, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial