Breaking News

महिला के साथ हुआ बलात्कार, गूढ़ चौराहे से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love
मिहींपुरवा/बहराइच – मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार शाम को घर पर अकेली थी। महिला को अकेली पाकर गांव निवासी लवकुश मौर्य पुत्र फूलचंद्र घर पहुंच गया। उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी लवकुश रविवार को लखीमपुर नानपारा मार्ग स्थित गूढ़ चौराहा पर मौजूद होने की जानकारी हुई। इस पर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह, उपनिरीक्षक आरके यादव, मुलायम यादव के साथ पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial