Breaking News

आजमगढ़ : विकासखंड अतरौलिया के मुंडेरा गाँव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण ….

Spread the love

देश आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। देश भर में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के विकासखंड अतरौलिया के अंतर्गत आने वाले गाँव मुंडेरा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल श्रीवास्तव ने आज गणतंत्र  दिवस के पवन मौके पर ध्वजारोहण किया . इस दौरान गाँव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे . तिरंगा झंडा पहराने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल श्रीवास्तव ने कहा आजादी के बाद से हमारे परिवार के लोगों को गाँव के लोग ग्राम प्रधान के पद पर वोट देकर जिताते रहे हैं . उनके इस प्रेम और सम्मान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है . अतुल श्रीवास्तव ने कहाकि मेरे गाँव के लोग ही मेरी ताकत हैं . इनके साथ तिरंगा ध्वज फहरा कर गर्व की अनुभूति होती है . अतुल ने कहाकि किआज हमने तीन पीढ़ियों के रिश्ते को बरक़रार रखते हुए अपने सभी ग्रामवासियों के साथ मिलकर झंडारोहण  किया है . इस मौके पर विजय प्रकाश पाण्डेय प्रधानध्यापक मुंडेरा , राजा राम यादव , जैनुलआबदीन शिफ्ते हसन , गुलाम हुसैन , अब्दुल कलाम , लहरी , रजीद , अमीश , राम प्यारे  चंद्रविजय यादव ,जयराम प्रजापति व स्कूल के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial