फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत किशोरी समेत दो लोगों को जहरीले सर्प ने डस लिया जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अजमद बेहली गांव निवासी रामभूषण की 15 वर्षीय पुत्री अंशिका घरेलू काम कर रही थी तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। इसी प्रकार खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव निवासी रामेश्वर का 32 वर्षीय पुत्र श्यामू खेत से घर आ रहा था तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
