सपा ने आचार संहिता की जमकर उड़ाई धज्जियां मौके पर पहुचे अधिकारियों ने रोकी सपा की परिवर्तन यात्रा
अलीगढ़ :- जहां एक ओर 2022 के चुनावो का बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता भी लागू कर दी है जिससे चुनावो को निष्पक्ष तरीके से पूरा कराया जासके लेकिन दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आचार संहिता लगने के बाद भी परिवर्तन यात्रा निकालकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते नजर आरहे है,वहीं जैसे ही इसकी खबर अधिकारियों को हुई तो अधिकारियों के द्वारा परिवर्तन यात्रा को रुकवाकर सपा कार्यकर्ताओं को उलटे पैर लौटा दिया
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के विधानसभा अतरौली का है जहां समाजवादी पार्टी के द्वारा पूर्व विधायक वीरेश यादव के नेतृत्व में जोर शोर के साथ आचार सहिता लगने के बाद भी कस्वे में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को प्रशासन ने रुकवाया एसडीएम सीओ के नेतृत्व में प्रशासन ने रैली को नगर के अवंतीबाई चौराहे पर रोक कर रैली खत्म कराते हुए वाहनों को रवाना करवाया है, एसडीएम कसाब तौर पर कहना है आचार संहिता का किसी भी तरीके से उल्लंघन होने नहीं दिया जाएगा यही कारण है आज समाजवादी पार्टी के द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को उनके द्वारा रुकवा दिया गया है कोई सपा कार्यकर्ताओं को जब आचार संहिता का पाठ पढ़ाने की बात कही गई तो सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी प्रशासनिक अधिकारियों का समर्थन किया गया यही कारण है चंद घंटों पहले शुरू हुई परिवर्तन यात्रा को चौराहे पर ही रोक दिया गया सपा के पूर्व विधायक वीरेश यादव का साफ तौर पर कहना था उन्हें आचार संहिता के नियमों का पालन करना आता है यही कारण है अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेशों का पालन किया जा रहा है
