Breaking News

कुदरत के कहर से अन्नदाताओं के चेहरे पर छा गई मायूसी

Spread the love
 हमीरपुर :- जनपद से जहा रवि की फसल पर कुदरत ने बरसाया कहर जहां एक तरफ कोरोना जैसे वायरल वहीं दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले से किसानों की कुदरत की दोहरी मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
आपको बता दें पूरा मामला हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा, नोहाई, सेदपुर, मबई, गल्हिया सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव में बेमौसम बारिश होने से और ओले के कहर ने रवि की फसल जैसे गेहूं, मटर, चना, मसूर, लाही सहित सब्जियों की फसल तबाह कर दी और लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र भर में ओलावृष्टि होने से अन्नदाताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई। किसानों ने बताया कि लहलहाती फसलों पर मौसम का कहर इस तरह टूटा कि भारी बारिश के साथ जमकर ओले गिरने से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई है। आज हमीरपुर जनपद के मायूस किसानों ने केंद्र और राज्य सरकारों से पूरा मुआवजा शीघ्र दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial