Breaking News

आज़मगढ़ के अतरौलिया सपा कार्यालय पर दलित समाज सम्मेलन में सैकड़ों समर्थकों संग पहुंचे अतुल श्रीवास्तव

Spread the love

आज़मगढ़ ! समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर दलित समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया . कार्यक्रम में पहुंचे हजारों की संख्या में अनुसूचित समाज के लोगों ने सपा सरकार बनाने की ठानी . इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबेडकरनगर के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त एवं चंद्र शेखर चौधरी बाबा साहब वाहिनी रहे ,एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव रहे.
इस कार्यक्रम में मुंडेरा गाँव के प्रधान प्रतिनिधि अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक पहुंचे . अतुल श्रीवास्तव के साथ रामप्यारे ,पूर्व प्रधान श्री राम (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और संभवथी देवी ,रामविलास ,लक्ष्मण ,अजय ,समेत तमाम महिलाएं और नौजवान साथी भी पहुंचे .
इस दौरान युवा सपा नेता अतुल श्रीवास्तव ने कहाकि इस बार प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बननी तय है . प्रदेश की जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से तबाह हो गयी . इस झूट बोलने वाली सरकार को उत्तर प्रदेश कि जनता इस बार समूचे प्रदेश से उखाड़ कर फेंक देगी . अतुल श्रीवास्तव ने साथ संग्राम यादव को तेसारी बार अतरौलिया से विधायक बनाने की बात कही , कहाकि युवाओं , माताओं , बहनों , बुजुर्गों , सबने ठाना है कि संग्राम यादव को तीसरी बार विधायक बनाकर सरकार और विधानसभा में भेजना है ताकि अतरौलिया में विकास की आंधी बहे . इस कार्यक्रम में अतुल श्रीवास्तव के आह्वाहन पर सम्मिलित होने आये सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया .
बताते चलें की कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के विधानसभा अतरौलिया के अध्यक्ष हरिराम ने एवं संचालन राजेंद्र राम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial