Breaking News

वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love

फतेहपुर। महिला सुरक्षा बचाव एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से महिलाओं को जहां अधिकारों की जानकारी दी गई वहीं वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में बताकर जागरूक किया। महिलाओं का आहवान किया गया कि वह उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त न करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लें।
नुक्कड़ नाटक में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने भी शिरकत की। कलाकारों ने तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के बीच महिलाओं के अधिकारों को बताया। नाटक के जरिए प्रदर्शित किया गया कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषों की अपेक्षा कम नहीं है। महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया गया है। यदि किसी महिला के साथ उत्पीड़न हो रहा है तो वह चुप न रहे शासन द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेते हुए समय पर पुलिस को सूचित करे। स्थानीय पुलिस उसकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। आमजन को डायल 112, 181, सीएम हेल्पलाइन 1076 की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial