Breaking News

शहीदी दिवस पर नौ सदस्यों ने किया रक्तदान

Spread the love

फतेहपुर। सिखों के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के चार साहबजादों के शहीदी दिवस पर सर्व फार ह्यूमैनिटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के नौ सदस्यों ने रक्तदान किया। संस्था अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इसलिए सभी लोगों को समय-समय पर रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाना चाहिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लड स्टोरेज सेंटर हरदों खागा ने शिविर लगाया। शिविर को लेकर लोगों में उत्साह भी देखा गया। संस्था के नौ सदस्यां में अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने 28 वें जन्मदिन पर 29 वां रक्तदान, कुलदीप सिंह ने 7 वां रक्तदान किया। इसके अलावा श्याम निवास गुप्ता, ऋषभ, राजकुमार, कल्लू, अभिषेक सिंह, बृजेश कुमार यादव व हरदों लैब टेक्नीशियन सुजीत कुमार त्रिपाठी ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, आकाश सिंह, कुमार शेखर, तरन, शोभित सिंह के अलावा ब्लड बैंक टीम से विभागाध्यक्ष वरद वर्दन विसेन, सह आचार्य मेधा मिश्रा, लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला, बृजेश, दीपाली, कमला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial