Breaking News

ग्राम प्रधान संगठन के हसवा ब्लाक अध्यक्ष बने दीपक

Spread the love

फतेहपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का कुनबा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। गुरूवार को हसवा ब्लाक कमेटी का गठन किया गया। औरेई प्रधान दिलीप तिवारी को अध्यक्ष चुनकर पन्द्रह सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। लोधीगंज स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख विकास पासवान ने शिरकत की। बैठक में हसवा ब्लाक इकाई का गठन किया गया। जिसमें प्रधान औरेई दीपक द्विवेदी अध्यक्ष, मुरांव प्रधान कैलाश शिवहरे संरक्षक, सनगांव प्रधान बलवीर यादव महासचिव, अंचितपुर पिटाई प्रधान विश्राम पासवान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सेमरा प्रधान वीर बहादुर लोधी उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सनी लोधी, सचिव मो0 राशिद, जवाहर पासवान, दिनेश यादव, संगठन मंत्री राहुल मिश्रा, मंत्री अंकेश कुमार, मीडिया प्रभारी कमल साहू, आडीटर धीरेन्द्र यादव, सदस्य भागवत, संजीव सिंह शामिल रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, भोला शंकर द्विवेदी, विजय सिंह परिहार, अश्वनी चौहान, उमाशंकर लोधी, सौरभ लोधी, सुरेन्द्र राज, चिन्टू, राजीव, हरिश्चन्द्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial