Breaking News

सपाईयों ने निकाली नौजवान-किसान जागरूकता साइकिल यात्रा

Spread the love

भाजपा सरकार में महंगाई से आमजन त्रस्त

फतेहपुर । प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है। गुरूवार को हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी अरूणेश पाण्डेय की अगुवाई में नौजवान-किसान जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर सपाईयों ने भाजपा सरकार की हठधर्मिता से लोगों को जागरूक करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/हुसैनगंज विधानसभा प्रभारी अरूण पाण्डेय की अगुवाई में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के अलावा अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। साइकिल यात्रा का शुभारम्भ अकबरपुर चोराई गांव से किया गया। साइकिल पर सवार सपाईयों ने पैगम्बरपुर रिकौंहा, मुलिहा का पुरवा, बसंतापुर, देवकली, बनियापुर, गाजीपुर कला, मधवापुर, नवाबगंज, दरियापर दुंदौली, करनपुर आदि गांवों का भ्रमण कर नौजवानों व किसानां को जागरूक करने का काम किया। सपाईयों ने नौजवानों व किसानों का आहवान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट करके प्रदेश की सत्ता पर अखिलेश यादव को दोबारा आसीन करने का काम करें। जिससे प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बह सके। इस मौके पर पूर्व विधायक मो0 सफीर, रूक्कू यादव, मुन्ना यादव उर्फ बाबू जी, पूर्व प्रमुख हस्वा इन्द्रसेन यादव, सुशील यादव, रोहित यादव, चौ0 मोनू यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial