Breaking News

आज़मगढ़ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की रैली से बसपा में हड़कम्प

Spread the love
आजमगढ़ :  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश प्रवक्ता पवन उपाध्याय ने कहा है कि जो भगदड़ बहुजन समाज पार्टी में मची है वो इसलिए नहीं मची है कि बहन मायावती पैसा लेकर टिकट बांट रही है वो भगदड़ भागम भाग इसलिए मची है क्योंकि RPI (A) ने बसपा के आधार वोट को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। मायावती जी बाबा साहेब भीम राव अम्बेडर जी का केवल नाम लेकर लोगो को बरगलाया कभी भी बहन जी ने बाबा साहेब के सिद्धांत का पालन किया ही नहीं। अब जनता को बरगलाया नहीं जा सकता लोग जागरूक हो है इतिहास की असलियत समझ गए है, लोगो को अब पता चल गया है कि बाबा साहेब ने एक राजनीतिक दल बनाया था जिसका सिद्धांत था सर्व समाज को जोड़ना सबको समान अधिकार देना लेकिन उनके नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियां समाज को केवल बाटने का ही कार्य किया और अपनी राजनीति चमकायी।
प्रदेश प्रवक्ता पवन उपाध्याय ने आगे कहा कि आज बाबा साहेब नहीं है लेकिन उनकी दूरदृष्टि उनके सिद्धांत आज भी लोकतंत्र के लिए मजबूत स्तंभ है। उनकी एकमात्र राजनीतिक निशानी जो उनके द्वारा स्थापित की गई वो है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया और जो लोग उनके सिद्धांत को मानते है वो सारे लोग आज हमारे साथ आ रहे है। एक जीता जागता उदाहरण है जिस दिन RPI की रैली आज़मगढ़ के मेहनगर और मुबारकपुर में निकली उसके अगले दिन ही बसपा में खलबली मच गई और  2 दिन में ही अपने बेस वोट के खिसकने के डर से मुबारकपुर के विधायक ने बसपा से इस्तिफा दे दिया।  वहीं सगड़ी विधायक वंदना सिंह से बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। अपने आधार वोट में सेंध के डर से बसपा नेता पार्टी को टाटा कर रहे है, ये है RPI की ताकत।
पिछले 26 सितंबर से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने बहुजन कल्याण यात्रा सहारनपुर से निकाला है जो प्रदेश के प्रत्येक जिले में जा रही है, एक दिन एक जिला के तर्ज पर ये रथ यात्रा है। RPI के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने पूरे प्रदेश का दौरा कर एक नई उम्मीद जगाई है बाबा साहेब के मानने वालों के बीच। केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामदास आठवले का उत्तर प्रदेश में लगातार दौरा होने से विपक्षियों में हड़कंप मच गया है। रामदास आठवले जी सर्व समुदाय के नेता बहुजन नायक है। आगामी चुनाव में RPI भाजपा गठबंधन को इसका बहुत लाभ मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial