Breaking News

लक्ष्मण अवार्डी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Spread the love

फतेहपुर :- फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे नाइट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खूब खेलो आगे बढ़ो का नारा देकर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ने सचिव के प्रयासों की सराहना की।
दूसरे दिन फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में खूब गहमा गहमी रही। मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण अवार्डी एवं डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव रविकांत मिश्रा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खूब खेलो, आगे बढ़ो का नारा देते हुए ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लखन सिंह ने भी फुटबॉल का आनंद लेते हुए डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल के सचिव के प्रयासों की सराहना की। पहला मैच यंग बॉयज़ बनाम राइज़िंग स्टार के बीच खेला गया। जिसमें राइज़िंग स्टार की तरफ़ से हर्ष ने एक गोल किया। यंग बॉयज़ को ओन गोल हो जाने के कारण हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में मोबाइल वर्ल्ड के अनुभवी प्लेयर्स ने अपना दबदबा क़ायम रखते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक करने वाले वसीम अहमद का शानदार प्रदर्शन मैच में प्रमुख केंद्र रहा। मक्की स्पोर्टिंग से फरहान व खुर्शीद ने 1-1 गोल किये। तीसरे मैच में फ़तेहपुर स्पोर्टिंग ने फ़तेहपुर यूनाइटेड के साथ 1-1 से ड्रा रहा। फतेहपुर यूनाइटेड के ज़ैद काज़मी, ओवैस व वाली की डिफेंस तिकड़ी ने फतेहपुर स्पोर्टिंग के अंसार, रज़ी व दानिश के कई प्रहारों को नाकाम किया। फैज़ान ने अपनी हाज़िर दिमाग़ी दिखते हुए एक गोल कर फतेहपुर स्पोर्टिंग को स्तब्ध कर दिया। दूसरे हॉफ में पंकज ने चिप शॉट के द्वारा मज़बूत तिकड़ी को भेदते हुए गोल करने में कामयाबी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial