Breaking News

कलम-दवात का पूजन कर भगवान चित्रगुप्त की उतारी आरती

Spread the love

फतेहपुर :- मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में कलम दवात पूजन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद यजमान के रूप में विपुल श्रीवास्तव ने हवन पूजन किया। पुजारी के रूप में सुभाष श्रीवास्तव ने पूजन करवाया।
बड़ी संख्या में कायस्थ बंधुओं ने भाग लेकर हवन पूजन किया और अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी को याद करते हुए कहा कि कायस्थ बंधुओं को शक्ति प्रदान करें कि वह अपनी कलम दवात के पूजन के उपरांत सच्चाई के मार्ग पर चलकर कायस्थों के नाम को गौरवान्वित करें। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में संगठन चाहे जितने चल रहे हो लेकिन जब बात आपसी सुख दुख की हो तो हम सबको एक होकर उसका सामना करना है। इस दौरान जिला महामंत्री संजय लाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुजीत सिन्हा, नरेंद्र कुमार, डा. एके श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, चित्रांशी श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial