Breaking News

विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में जी-जान से जुटें कार्यकर्ता : विपिन

Spread the love

फतेहपुर :- समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में एक नवंबर से तीस नवंबर तक चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि अभियान में जी-जान से जुटें। नए व छूटे हुए मतदाताओं का फार्म-6 भरवाएं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं।
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की। संचालन जिला महासचिव देवी गुलाम कुशवाहा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र महंगाई व बेरोजगारी की कमार से आत्महत्या करने को मजबूर है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। इसलिए हम सभी समाजवादी साथी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर विकास की एक नई इबारत लिखने का काम करें। जिससे जनता को अमन और न मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व मंत्री राम बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, जगदीश सिंह चौहान, सुरिज पाल पासी, केतकी यादव, राम किशोर प्रजापति, मो. मोईन खान, चौधरी मंजर यार, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रहीम राईन कादरी, बाबू सिंह यादव, परवेज आलम, कलीम शेख, मो. आजम खान, बुद्धू पासी, कमर हुसैन, मो. सलीम कुरैशी, ओवैस फारूकी, अंकित यादव, रानी देवी, लीलावती, समीर कुरैशी, नफीस खान, महेन्द्र पासी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial