Breaking News

यादव महासभा ने जिला सचिव के हमलवारों पर कार्रवाई की मांग

Spread the love

दीपावली की रात अज्ञात हमलवारों ने बनाया निशाना, जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अगुवाई में भर्ती पीड़ित से मिला प्रतिनिधिमंडल
फ़तेहपुर:- घर को जाते समय हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के निकट अज्ञात हमलावरों द्वारा घात लगाकर किए गये जानलेवा हमले में यादव महासभा जिला सचिव परीक्षित यादव बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां से उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल परीक्षित यादव का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल के शरीर में कई जगह गंभीर चोटे आई हैं। घायल परीक्षित यादव के अनुसार बाइक से आए दो हमलावरों ने लाठी डंडे से उन पर हमला किया। तमंचे की बट से प्रहार करने के साथ ही चाकुओं से जान लेने की कोशिश की थी। जिसकी वजह से उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
उधर यादव महासभा के जिला सचिव परीक्षित यादव पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे पीड़ित से मुलाकात करते हुए उनका हाल जाना। संगठन के पदाधिकारियों ने चिकित्सको से इलाज के बाबत जानकारी हासिल करते हुए बेहतर इलाज दिलाए जाने व दोषी हमलावरों पर कार्रवाई की मांग किया। जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने बताया कि संगठन के जिला सचिव परीक्षित यादव को घर जाते समय देवरी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया है। तमंचे की बटों से प्रहार व चाकुओं से हमला कर जान लेने की कोशिश की। उंन्होने घायल को बेहतर इलाज उपलब्ध कराए जाने व दोषी हमलावरों पर उचित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग किया। इस मौके पर अतुल यादव, संजय यादव, आशीष यादव, ध्यान सिंह यादव, राजपाल सिंह, नर सिंह यादव, समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial