Breaking News

आजमगढ़ में कायस्थ समाज ने की चित्रगुप्त भगवान की पूजा

Spread the love
आजमगढ़ : कायस्थ समाज के प्रमुख देवता श्री चित्रगुप्त की पूजा शनिवार को धूमधाम से की गयी। कायस्थ समाज के लोग पहले घरों में अपने ईष्ट देव के प्रमुख अस्त्र कलम-दवात की पूजा के बाद नगर के हीरापट्टी स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में हवन-पूजन शुरू हुआ और आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस वर्ष मंदिर परिसर के कुछ हिस्से में पानी लगने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
शनिवार को कायस्थ परिवारों में उत्साह का माहौल नजर आया। घरों में भगवान चित्रगुप्त का चित्र रखकर धूप-दीप जलाकर जहां पूजा की गई वहीं चित्र के समक्ष घर के उन सदस्य संख्या के अनुसार जो पढ़ने-लिखने वाले हैं, उनके नाम से कलम और दवात रखकर पूजा की गई। कलम और दवात को स्नान कराने के बाद रक्षा और रोली लगाया गया। पूजा के बाद सदस्यों को प्रसाद स्वरूप कलम दिया गया और सदस्यों ने माथे लगाकर उसे जेब में रखा। दोपहर बाद कायस्थ समाज के लोग हीरापट्टी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे और वहां हवन-पूजन के साथ भगवान का दर्शन किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial