Breaking News

आजमगढ़ में बहनों ने मनाया भाई दूज का त्यौहार

Spread the love

आजमगढ़ : शनिवार को भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही भाई बहन के घर या बहन भाई के घर पहुंचीं। कोई अपने निजी वाहन से तो कोई रोडवेज या प्राइवेट बस के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंचा। घरों पर बहनों ने ईष्ट देव की पूजा की। भाइयों की लंबी उम्र की कामना के साथ ही बहनों ने सुबह से ही उपवास रखे। भाई के आते ही उसके माथे पर तिलक लगा कर उसका मुंह मीठा करवाकर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। बहन से तिलक करवाकर भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के बाद नारियल आदि भी दिये। नगर के पुरानी कोतवाली स्थित सूरज कुमार में पार्क में बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने विधिवत पूजा-पाठ करने के बाद भाइयों लिए लम्बी उम्र की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial