Breaking News

राजकीय वाहन चालक के जिलाध्यक्ष शंकठा व मंत्री बने प्रदीप

Spread the love

फतेहपुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ का चुंनाव क्षेत्रीय मंत्री प्रयागराज मंडल शिवभूषण मौर्या की देखरेख में संघ के पदाधिकारियों का चुंनाव किया गया।
रविवार को विकास भवन स्थित संगठन के कार्यालय में राजकीय वाहन चालक महासंघ का चुंनाव क्षेत्रीय मंत्री शिवभूषण मौर्या की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदों पर सदस्यों का मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर शंकठा प्रसाद तिवारी, जिला मंत्री प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार, उप मंत्री ज्ञानेंद्र प्रसाद, संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, प्रचार मंत्री शमीम ऑडीटर गिरजा शंकर अवस्थी को सर्वसम्मति से संगठन के पदों पर मनोनीत किया गया। क्षेत्रीय मंत्री व द्वारा नवमनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष शंकठा प्रसाद तिवारी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गयी है। वह उस पर खरा उतरकर कार्य करेंगे। उंन्होने कहा कि साथी कर्मचारियों के मान सम्मान की रक्षा करने के साथ ही उनकी समस्याओं पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष राज किशोर, जिला मंत्री प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में चालक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial