Breaking News

सपा की पटेल शोभा यात्रा पर प्रशासन का चला चाबुक

Spread the love

परमीशन न होने पर वाहन से उतरवाया तिरंगा व पार्टी झंडा, बंद कराया डीजे, यात्रा पूरी न होने पर सपाईयों में नाराजगी
फतेहपुर। लौह पुरूष एवं भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सदर विधानसभा के प्रबल दावेदार राजू साहू व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से पटेल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा जैसे ही ज्वालागंज चौराहे पर पहुंची तभी कोतवाली पुलिस ने यात्रा को रोक लिया और सपाईयों से परमीशन मांगा। परमीशन न दिखा पाने की स्थिति में पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से तिरंगा व पार्टी का झंडा उतरवाया दिया। यात्रा पूरी न होने पर सपाईयों में नाराजगी का माहौल रहा।
शहर के पक्का तालाब इलाके से शोभा यात्रा की शुरूआत हुई। शोभा यात्रा में आगे चल रही पिकअप गाड़ी में तिरंगा व पार्टी का झंडा लगा था। डीजे पर देश भक्ति की धुन बज रही थी। यात्रा बाकरगंज होते हुए जीटी रोड से ज्वालागंज चौराहा पहुंची तभी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर आए और यात्रा को रोक लिया। सपाईयों ने यात्रा के बाबत परमीशन की मांग की। सपाई परमीशन दिखाने में असमर्थ रहे। जिस पर कोतवाल ने वाहन में लगे तिरंगा व पार्टी के झंडे को उतरवाने की बात कही। इस बात को लेकर सपाईयों व पुलिस के बीच नोंकझोंक होने लगी। मामला बढ़ने पर सपाईयों ने तिरंगा व पार्टी का झंडा वाहन से उतार दिया और पुलिस वाहन को लेकर कोतवाली चली गई। सपाई भी पैदल कोतवाली पहुंचे और वाहन को रिलीज करवाया। यात्रा पूरी न होने पर सपा नेताओं के बीच नाराजगी का माहौल रहा। सपा नेता राजू साहू व यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमित सिंह मौर्य ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन कार्य कर रहा है। सत्ता पक्ष के इशारे पर ही पटेल शोभा यात्रा को रोका गया है। आने वाले समय में जनता इसका हिसाब लेगी। इस मौके पर फूल सिंह मौर्य, अरूण सोनकर उर्फ टोनू, दीपक यादव, सोनू लोधी, यादुवेद्र सिंह, परवेज खान, अतुल यादव, रिंकू यादव, प्रदीप सोनकर, अशोक मौर्य भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial