Breaking News

यूपी में चोरों का आतंक, ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का मॉल किया पार

Spread the love
कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक साथ दो जगहों पर चोरी कर घटना की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान व मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान व नगदी पार कर दी। वहीं स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरों ने महज दूसरी चोरी तीन सौ मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया।
बीती रात बेखौफ चोरों ने छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर मोहल्ला निवासी नूरआलम के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर 92 हजार रुपए की नगदी समेत जेवरात पार कर दिए। पीड़ित परिवार सहित पड़ोस के  दूसरे मकान में सोने के लिए गाया हुआ गया था। रविवार की तड़के घर का ताला टूटा देख परिवार दंग रह गया वही जब परिवार ने घर के अन्दर जा कर देखा तो घर का सारा सामान फैला पड़ा हुआ था उसके बाद परिवार को चोरी होने की जानकारी हो सकी वही चोरों ने दूसरी घटना महज तीन सौ मीटर दूर स्थित बिरतिया मोहल्ला निवासी अमित की काशीराम कॉलोनी के पास एनएच 91 हाईवे पर अमित ईको कार वास की दुकान का ताला तोड़कर जनरेटर का सामान खोलकर व कार वॉशिंग करने वाली मशीन सहित करीब डेढ़ लाख रुपया का सामान चोरी करके चोर मौके से फरार हो गए  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर  दी है। वहीं एक साथ दो जगहों पर हुई चोरी से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के गस्त ना किए जाने पर भी उठाए सवाल कहा कि अगर शायद पुलिस रात में गस्त करें तो रात्रि में चोरी की घटनाएं ना हो, दुकानदारो ने कहा की  पुलिस के द्वारा रात्रि में गश्त बढ़ाया जाना चाहिए जिससे कि रात्रि में चोरी की घटनाएं ना हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial