विशिष्ट दीक्षित जिलाध्यक्ष व विवेक बने महामंत्री
फतेहपुर। ब्राम्हण कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की युवा कमेटी की घोषणा करते हुए विशिष्ट दीक्षित बाबा को जिलाध्यक्ष व महामंत्री विवेक शुक्ला को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने एक माह के अंदर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी।
शहर के आरके पुरम कलक्टरगंज स्थित संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के आवास पर ब्राम्हण कल्याण संस्थान की बैठक हुई। जिसमें संस्थापक ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से युवा कमेटी की घोषणा कर दी। उन्होने बताया कि विशिष्ट दीक्षित को युवा जिलाध्यक्ष, हेमंत बाजपेयी उपाध्यक्ष, विवेक शुक्ला महामंत्री व आदित्य पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए। संगठन को मजबूती प्रदान करना सभी का कर्तव्य है। उन्होने नवमनोनीत पदाधिकारियों से कहा कि एक माह के अंदर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए। उन्होने सभी को शुभकामनाएं दी।
