Breaking News

वितरक संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश, महामंत्री बद्री विशाल

Spread the love

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक रवि प्रकाश दुबे ने शिकरत की। बैठक में व्यपारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए वितरक संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर जिम्मेदारियां दी गयी।
गुरुवार को शहर के हरिहरगंज स्थित जिला उद्योग व्यपार मंडल पंजी. की एक बैठक जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप के संगठन के संरक्षक रवि प्रकाश दुबे ने शिरकत की। व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए संगठन की सर्वसम्मति से वितरक संघ का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर प्रकाश सिंह, महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता, संयुक्त मंत्री ज्ञानेंद्र गुप्ता, मंत्री राहुल गुप्ता, संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक व संरक्षक राजीव गुप्ता को मनोनीत किया गया। बैठक के पश्चात व्यपारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए नियमों पर सहमति बनाई गई। जिसके तहत वितरकों के स्टाफ का पुलिस वेरीफिकेशन श्रम विभाग में पंजीयन दो लाख का बीमा व पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कराने, बिना एनओसी एक दूसरे का कार्य कोई दूसरे को नहीं करने, बिना सहमति के एक दूसरे के स्टाफ को रखने पर पाबंदी, नो एंट्री के दौरान आने जाने के लिए प्रशासन से तालमेल बनाने आदि की सहमति बनाई गई। इस मौके पर राजकुमार मिश्रा, पवन कुमार, सत्यम गुप्ता, गोलू, राजकमल मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial