Breaking News

डा. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

धाता/फतेहपुर। अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बेनीपुर गांव में विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर युवा मंच विधानसभा अध्यक्ष विनय प्रताप की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि विधानसभा कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि सोनेलाल पटेल का जन्म कन्नौज जिले के ग्राम बुगलई में एक किसान परिवार में दो जुलाई 1950 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में किसानों, गरीबों व कमेरा समाज के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया। 17 अक्टूबर 2009 को सड़क दुर्घटना में उनका देहात हो गया था। चार नवंबर 1995 को पार्टी का गठन किया था। इस दौरान युवा मंच विधानसभा अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, अर्पित सिंह पटेल, अभय सिंह पटेल, पुष्पराज सिंह पटेल, करन सिंह पटेल, अजय सिंह, कृष्ण कुमार, अदित्य मिश्रा, आलोक सिंह, अमर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial