Breaking News

सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर बीस अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन

Spread the love

समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर प्रसपा चुनाव लड़ने को तैयार : वीरपाल
फतेहपुर। विधानासभा चुंनाव की तैयारियों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बेहद गंभीर है। पार्टी सभी समान विचारधारा रखने वाली पार्टियो के साथ मिलकर चुंनाव लड़ने के लिए तैयार है। मिशन 2022 को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का परिवर्तन यात्रा के साथ 20 अक्टूबर को जनपद आगमन हो रहा है। दो दिनों की इस परिवर्तन यात्रा के दौरान जनपद की कई विधानसभाओ में यात्रा जाएगी। परिवर्तन यात्रा का जनपद की कई विधानसभाओ में स्वागत किया जाएगा। उक्त बातें प्रसपा जनपद दौरे पर आए प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव व लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
रविवार को प्रगतिशील समाजवादी लोहिया के कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने जनपद दौरे पर आए प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि विधानासभा चुंनाव में पार्टी को जीत दिलाने के मकसद से मिशन 2022 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में निकली जा रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा 20 अक्टूबर को जनपद आएगी। इस दौरान परिवर्तन यात्रा व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद सीमा बेंदा घाट, मुत्तौर, बहुआ कस्बा, शाह गांव, राधानगर, बाकरगंज समेत अन्य जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन लखनऊ बाईपास, बिलंदा गाँव, थरियांव, खागा में स्वागत किया जाना है। जिसके पश्चात यात्रा कौशांबी जनपद के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया सपा के अलावा समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों के साथ मिलकर चुंनाव लड़ने को तैयार है। जिसके लिए अन्य दलों के नेताओ के साथ वार्ता हो रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ते ही भाजपा के लोग धरना देने लगते थे लेकिन अब भाजपा सरकार ही पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान है। युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है। मंहगाई लगातार बढने से आम आदमी का जीवन दुश्वार है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है और सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की जनता की समस्याओं को सदैव उठाने और हल कराने के लिये खड़ी रहती है। कार्यकर्ताओ के बल पर प्रसपा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने का काम करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, प्रदेश सचिव बीना पटेल, आलोक द्विवेदी, अज़हर उद्दीन बब्बू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial